गोड्डा, अगस्त 19 -- Godda News: निज प्रतिनिधि, गोड्डा। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर शिवपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में पर्स चोरी का मामला सामने आया। मंदिर परिसर में ठहरे एक युवक पर पंडा राजेश ठाकुर की पुत्रवधू शिखा ठाकुर का पर्स चोरी करने का आरोप है। पर्स में चार हजार रुपये से अधिक नकद, एटीएम कार्ड और चाबियां रखी थीं। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पिछले दो-तीन दिनों से मंदिर परिसर में सेवा करने आया हुआ था। मंदिर से जुड़े लोगों की ओर से उसे भोजन और रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई थी। इसी दौरान कथित रूप से उसने शिखा ठाकुर का पर्स चोरी कर लिया और वहां से चला गया。 यह भी पढ़ें- Hardoi News: मंदिर में पर्स चोरी की रिपोर्ट दर्जघटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई...