गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर मिर्जाचौकी मुख्य मार्ग के जामुन टोला के समीप बाइक व टोटो की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टर प्रणव कुमार ने प्राथमिक उपचार की। टोटो सवार घायल की पहचान प्रीतम ब्रहम वर्ष 25 महागामा थाना क्षेत्र के जमाई डीह के रूप में की गई। वही बाइक चालक की पहचान बोआरीजोर थाना क्षेत्र के दोरमा निवासी सुरेंद्र बास्की 35 वर्ष के रूप में हुई। घटना को लेकर बताया जाता है कि टोटो बोआरीजोर से सवारी मिर्जा चौकी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जामुन टोला के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर टोटो में ठोकर मार दी। जिससे आगे बैठे प्रीतम ब्रहम को गंभीर चोटे आई। चिकित्सक ने बताया कि उसका एक पैर...