गोड्डा, सितम्बर 7 -- Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर बोरियों मुख्य मार्ग के बोरियों थाना क्षेत्र के रंगमटिया पास रविवार को बाइक में टोटो की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर लाया गया। जहां डॉक्टर शाहनवाज ने प्राथमिक उपचार की। घायल की पहचान ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मो. मुशर्रफ अंसारी 32 वर्ष के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि मुशर्रफ अंसारी अपने बाइक से बोरियों से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे टोटो वाहन ने ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बोचहां में बाइक की ठोकर से अधेड़ गंभीर, मेडिकल रेफर स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। चिकित्...