Godda News: बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
गोड्डा, सितम्बर 16 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के केवट टोला गांव निवासी शंकर केवट की पत्नी लखिया देवी (60) की मंगलवार को मौत हो गई। वह कुछ दिन पूर्व साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके गई थी। वहां सड़क किनारे खड़े रहने के दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लखिया देवी का इलाज चल रहा था। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात बाइक सवार की पहचान को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि महिला बोरियो थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई थी। दुर्घटना में लगी चोट के कारण उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.