गोड्डा, सितम्बर 23 -- Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर घोडीचौक मुख्य मार्ग के डबरा पुल के समीप बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की भीड़ ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टर प्रणव द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार की। वही घायल की पहचान बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बंगामा निवासी सोनालाल मुर्मू 26 वर्ष और चन्दर साहेब हेम्ब्रम 33 वर्ष के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि एक बाइक में दो साथी सवार होकर बोआरीजोर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे टोटो वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर इतना जोरदार था कि बाइक चालक सोनालाल मुर्मू का पैर व हाथ टूट गया। वही चन्दर साहेब हेम्ब्रम का सर और पैर में गंभीर छोटे आई है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु एंबुलें...