Godda News: बांझी रोड में साप्ताहिक हाट से लग रहा जाम, राहगीर परेशान
गोड्डा, अक्टूबर 28 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। एक संवाददाता पोड़ैयाहाट के मुख्य बाजार चौक स्थित बांझी रोड में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क पर लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही बाधित होने से राहगीरों सहित स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण कई बार वाहन चालकों को रास्ता पार करने में करीब एक घंटे तक लग जाते हैं। स्थानीय दुकानदार राशन विक्रेता रीतेश कुमार, चाय दुकानदार विनय कुमार और कंप्यूटर दुकानदार गौतम कुमार भगत ने बताया कि साप्ताहिक हाट के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व माउंट एसएससी की बस की चपेट में आने से तीन बच्चे बाल-बाल बच गए थे। इसके बावजूद जाम की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.