गोड्डा, अगस्त 4 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही आकाशीय बिजली (वज्रपात) की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। हाल ही में धान रोपाई के दौरान खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: वज्रपात की चपेट में आने से किसान जख्मी, सदर अस्पताल रेफरग्रामीणों की मांग लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित में ठोस एवं स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है की हर वर्ष बरसात के मौसम में वज्रपात से लोगों की जान जा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामी...