Godda News: बसंतराय पुलिस की कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंटी समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार
गोड्डा, जुलाई 6 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय थाना पुलिस ने अपराध एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के एक वारंटी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रामदेव वर्मा ने बताया की पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी सुबोध मंडल, पिता कंकल मंडल,निवासी गोरगामा, थाना बसंतराय को गिरफ्तार किया। सुबोध मंडल लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। इसके अलावा बसंतराय थाना कांड संख्या 41/26 के प्राथमिकी अभियुक्त राहुल यादव, पिता मनोज यादव, निवासी पचुआकित्ता, थाना बसंतराय, जिला गोड्डा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राहुल यादव भी मामले में वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.