Godda News: बसंतराय के सीमावर्ती क्षेत्र के पानी के अभाव में सूखे पड़े खेत
गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान की रोपाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालांकि लगभग हर दिन कहीं न कहीं हल्की या रुक-रुक कर बारिश हो रही है, लेकिन उसकी मात्रा इतनी कम है की खेतों में रोपाई लायक पानी जमा नहीं हो पा रहा है। नतीजतन खरीफ सीजन की सबसे महत्वपूर्ण फसल धान की रोपाई समय पर शुरू नहीं हो सकी है। किसान रोजाना मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और अच्छी बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। विशेषकर प्रखंड के सीमावर्ती गांव डेरमा, सनौर, मांजर बुजुर्ग, मांजर खुर्द, महेशटिकरी, राहा, बादै सहित कई गांवों में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Chatra News: बारिश की बेरुखी ने छीनी किसानों की मुस्कान, सूख रहे धान के बिचड़ेकिसानों की चिंता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.