गोड्डा, अक्टूबर 9 -- Godda News: पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव में 24 वर्षीय बलराम यादव के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे उनके दो साथी संतोष यादव और युगल यादव के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। मामले में बलराम के पिता धनेश्वर यादव के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पथरगामा थाना क्षेत्र के बोहा गांव निवासी 55 वर्षीय धनेश्वर यादव ने अपने आवेदन में बताया है कि बीते गुरुवार की रात उनका बेटा बलराम यादव अपने दो साथियों संतोष यादव और युगल यादव के साथ किसी काम से अमित मंडल के घर आया था। इसी दौरान कथित तौर पर बलराम के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोनों साथियों को भी मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने थाना कांड संख्या 115/26 के तहत बीए...