गोड्डा, सितम्बर 18 -- Godda News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया।मेहरमा में मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार सिन्हा मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य रूप से भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश सह संयोजक संजीव मिश्रा समेत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, कहलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,बलबड्डा मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण सिंह, डोय मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार, निरंजन सिन्हा उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- रक्तदान महादान और आशीर्वाद का ...