गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: झारखंड खेल महोत्सव के तहत गांधी जयंती के शुभ अवसर पर 42 वां दो दिवसीय पदकंदुक प्रतियोगिता एएफसी बडा सिमडा क्लब द्वारा सिद्धो कान्हो स्टेडियम बडा शिमडा के फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन शनिवार देर संध्या हुई। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बडा भोराय टीम व सरहद सिकारी टीम के बीच खेला गया जहां बडा भोराय टीम ने सरहद सिकारी टीम को पराजित कर किताब पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को सिदो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मु ने 1 लाख 20 हजार नगद राशि देकर पुरस्कृत किया वहीं उपविजेता टीम को श्यामलाल हांसदा 1 लाख नगद राशि देकर पुरस्कृत किया वहीं तीसरे स्थान पर रहे नीमा कला टीम को भाजपा नेत्री अनीता सोरेन ने 20 हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया तथा चौथे स्थान पर रहे एलेवन...