गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: शिक्षक दिवस समारोह के तहत स्थानीय सरकंडा मौजा स्थित गोड्डा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सोने गुरुओं के प्रति सम्मान एवं आभार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने फीता काटने के पश्चात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन प्रत्येक शिक्षक के लिए स्वावलोकन का तथा आगामी एक साल के लिए शिक्षण अधिगम का लक्ष्य निर्धारण का दिवस है। विद्यालय के निदेशक देव नंदन महतो ने स्वागत संबोधन प्रस्तुति करते हुए विद्यालय के प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या आरती महतो, नृत्य प्रशिक्षक प्रेमचंद महतो सहित बड़ी संख्या में...