गोड्डा, अक्टूबर 7 -- Godda News: शहर के कारगिल चौक स्थित बंगाल ज्वेलर्स में आठ जुलाई को हुई हथियारबंद लूट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार चार अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेकर घटना का सीन री-क्रीएट कराया। पुलिस सभी आरोपियों को कारगिल चौक लेकर पहुंची और वहां से पैदल बंगाल ज्वेलर्स तक ले गई। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से लूट की घटना के दौरान उनकी भूमिका और घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद आरोपियों को घटना के बाद भागने वाले रास्ते से भी पैदल ले जाया गया। पुलिस आरोपियों को बंगाल ज्वेलर्स से पैदल लहेरी टोला बाईपास होते हुए गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर ले गई। इसके बाद गोढ़ी चौक तक पैदल ले जाकर घटना के बाद उनके भागने के रास्ते और गतिविधियों को समझने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आरोपियो...