गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: हंसडीहा-महागामा फोरलेन सड़क पर कारुडीह के समीप शनिवार अहले सुबह करीब चार बजे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई।मृतक की पहचान दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के करारिया गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र दिनेश सिंह (39) के रूप में हुई। पुलिस प्रथमदृष्टया सड़क हादसे में मौत की आशंका जता रही है।मृतक की पत्नी सुमिता कुमारी ने थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।आवेदन में बताया गया है कि दिनेश शुक्रवार देर रात बेंगलुरु जाने के लिए घर से निकले थे।हंसडीहा स्टेशन से ट्रेन छूट जाने के बाद वह चामुंडी स्थित रिश्तेदार के घर चले गए।वहां खाना खाने के बाद वह घर लौट रहे थे।इसी दौरान फोरलेन पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।और घटनास्थल प...