गोड्डा, अक्टूबर 12 -- फूल चुनने के दौरान करंट की चपेट में आई किशोरी Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। रविवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्तीचक पिरोजपुर निवासी प्रवीण पंडित की 13 वर्षीय पुत्री तन्नू कुमारी, फूल तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। जिसे बेहतर इलाज हेतु पटना एम्स रेफर कर दिया गया। किशोरी स्थानीय बाजार बाराहाट के विजयनगर कॉलोनी के पास स्थित बगीचे में फूल चुनने गई थी। जहां जमे पानी में पूर्व से ही 11000 वोल्ट का तार गिरे रहने के कारण विद्युत प्रवाह हो रहा था। जिसकी चपेट में आकर बच्ची झुलस गई। हालांकि घटनास्थल ईशीपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। क्योंकि यह अंतर राज्यीय सीमा से लगा है। स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले जाया गया‌।वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर स्थित...