गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: फसल सुरक्षा को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उज्ज्वल झारखंड संस्था की ओर से जिला कृषि कार्यालय के सौजन्य से किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को फसलों की सुरक्षा, कीट एवं रोगों से बचाव तथा कृषि संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक एवं सरल तरीके से किसानों को फसल सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक कर फसल उत्पादन में होने वाले नुकसान को कम करना और बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...