गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच एवं कार्रवाई की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य अमित भगत के नेतृत्व में सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का शुभारंभ किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान जिप सदस्य अमित भगत ने प्रखंड कार्यालय की कार्यशैली और प्रखंड विकास पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। हालांकि राजकीय शोक की घोषणा के कारण करीब एक घंटे तक धरना देने के बाद आगे इस कार्यक्रम को जारी रखने की घोषण के साथ आज के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...