गोड्डा, अगस्त 28 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर पथरगामा स्थित एफसीआई गोदाम के समीप तीन हरे-भरे वृक्षों को काटकर गायब किए जाने के मामले में लंबी जद्दोजहद के बाद पथरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के करीब एक माह बाद 25 अगस्त को अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: वनमाफिया काट रहे हरे पेड़जांच प्रक्रिया प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपायुक्त गोड्डा के ज्ञापांक 426/03.08.2026 के निर्देश, प्रभारी उपसमाहर्ता एवं उपायुक्त गोपनीय शाखा गोड्डा के पत्रांक 456/18.08.2026 तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी पथरगामा के ज्ञापांक 963/20.08.2026 के आधार पर मामले की जांच कराई गई।जांच के साक्ष्य वन प...