गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। श्री दादी श्याम मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का सोमवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भक्ति, ज्ञान और धर्म के संदेश को आत्मसात किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालसमापन समारोह समापन अवसर पर जजमान प्रितम गाडिया एवं श्वेता गाडिया ने विधि-विधान से हवन एवं पूजन कर पूर्णाहुति की। इसके बाद श्रद्धापूर्वक कलश का नदी में विसर्जन किया गया। पूर्णाहुति के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, भजन एवं जयकारों से गूंज उठा। कथा वाचक गोविंद शरण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र एवं संस्कारित करने का माध्यम...