Godda News: पुल के पिलरों में कंक्रीट झड़ने के बाद दिखाई दे रहा सरिया, हादसे का अंदेशा
गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के झारखंड-बिहार के सीमा स्थित सनौर गांव के समीप गेरूआ नदी पर बना उच्चस्तरीय पुल अब लोगों के लिए चिंता और भय का कारण बन गया है। पुल के कई हिस्सों में क्षति होने के बाद भी अब तक मोरम्मती कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों, वाहन चालकों और राहगीरों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही लोगों को आशंका सताने लगी है। समय रहते पुल की मोरम्मती नहीं हुई तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है की हर वर्ष बरसात के दिनों में गेरूआ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता है और नदी में तेज बहाव रहता है। ऐसे में पहले से क्षतिग्रस्त पुल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की संभावना बनी रहती है। यही कारण है की बरसात शुरू होने से पहले ही लोग पुल की सुरक्षा को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.