Godda News: पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव पुलिस कर रही है पडताल
गोड्डा, अगस्त 11 -- Godda News: महागामा थाना क्षेत्र के घाट गमहरिया पंचायत अंतर्गत गौरीकित्ता गांव के समीप पुल के पास सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना महागामा थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।मृतक युवक की पहचान सूरज राय, उम्र तकरीबन 16 वर्ष, पिता स्वर्गीय राधे राय,ग्राम तरडिहा,थाना पत्थरगामा के निवासी के रूप में की गई है।घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर सूरज राय के शव को देखकर फुट फुट कर रोने लगे।परिजनों ने बताया कि घर का सबसे छोटा ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.