गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा थाना क्षेत्र के शीतल-दिग्घी मार्ग पर रविवार की रात करीब आठ बजे स्कूल के समीप हुए सड़क हादसे में दिग्घी निवासी 55 वर्षीय मौलाना ऐनुल साहब, पिता बशीर, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, मौलाना ऐनुल साहब अपने पुराने घर से साइकिल लेकर सड़क किनारे स्थित नए घर को देखने जा रहे थे। इसी दौरान हनवारा निवासी राकेश पासवान की बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौलाना ऐनुल साहब गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बाइक च...