गोड्डा, सितम्बर 23 -- Godda News: आगामी पितृपक्ष को लेकर गोड्डा नगर परिषद ने बुधवार से कझिया नदी पुल तट घाट, रौतारा में साफ-सफाई और घाट तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया। घाट पर लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ था। खुले में शौच और आसपास बिखरी गंदगी के कारण नदी तट की स्थिति खराब हो गई थी। बारिश के कारण बुधवार को सफाई और रास्ता निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका। घाट पर साफ सफाई के साथ नदी तट तक पहुंचने वाले रास्ते को सुगम बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में बचे बालू के अवैध उठाव के कारण कझिया नदी का प्राकृतिक स्वरूप भी प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर नदी तट की स्थिति बदल गई है और घाट तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है। वार्ड पार्षद बच्चु झा ने कहा कि नगर परिषद का ...