गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डांडै पंचायत पासी टोला गांव में पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक हो गया,जब बीच-बचाव करने पहुंचे डांडै पंचायत की मुखिया के पति भी हमले का शिकार हो गए।घटना को लेकर थाना में एक ही मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।एक ओर विकास मंडल की पत्नी जिछीया देवी ने अपने देवर निकेश मंडल पर मारपीट,गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है,वहीं डांडै पंचायत की मुखिया सपना अग्रवाल के पति संजीत कुमार ने निकेश पासी (मंडल) पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।जिछीया देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे वह घर में खाना बना रही थीं। तभी बाहर शोर-शराबा सुनकर निकलीं तो देखा कि उनके ससुर कैलू मंडल के साथ उनके देवर निकेश मंडल मारपीट कर रहे हैं।बीच-बचाव क...