Godda News: पथरगामा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा पर्व, भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति की हुई पूजा
गोड्डा, सितम्बर 22 -- Godda News: पथरगामा संवादसूत्र। प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति, भाई-बहन के अटूट प्रेम और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक करमा पर्व मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार उपवास रखकर अपने भाइयों की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। करमा पर्व के अवसर पर पूजा स्थलों और आंगनों में विधि-विधान के साथ करम डाली स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। व्रतियों ने करम देव की पूजा करते हुए परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान करमा-धर्मा की कथा भी सुनी गई, जिसमें सत्कर्म, भाई-बहन के प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाता है।पर्व यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.