गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा मुख्य चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अंबेडकर चौक के सामने बरमसिया रोड पर गड्डे होने के कारण बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर करीब एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे बन जाने के कारण प्रतिदिन आवागमन करने वाले बाइक सवार, टोटो और ऑटो चालकों समेत अन्य राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। खासकर टोटो, ऑटो, बाइक सवारों को इस मार्ग से गुजरने के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। थोड़ी सी असावधानी होने पर गंभीर हादसा हो जाता है।बरमसिया रोड मुख्य चौक पर इस प्रकार से सड़क की ऐसी स्थिति होने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय राहगीरों ने संबंधि...