Godda News: पथरगामा-बरमसिया सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप
गोड्डा, अगस्त 18 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा-बरमसिया मुख्य सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितता को लेकर तुलसीकित्ता के ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर पीचिंग का कार्य देर रात कराया जा रहा है। उनका कहना है कि रात के अंधेरे में निर्माण कार्य पूरा कर टीम मौके से चली जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान मौके पर संबंधित अभियंता की नियमित मौजूदगी नहीं रहती है। ग्रामीणों का दावा है कि बीती रात भी सड़क पर पीचिंग का कार्य कराया गया था। सुबह सड़क का निरीक्षण करने पर कई स्थानों पर नई बिछाई गई परत उखड़ती दिखाई दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की परत हाथ से ही उखड़ जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.