Godda News: पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर में मां स्कंदमाता की संध्या आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की संध्या आरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम मंदिर पहुंचे और मां स्कंदमाता की संध्या आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं, मेला कमेटी के सभी सदस्यगण भी मौजूद रहे। नवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.