गोड्डा, अक्टूबर 14 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को पथरगामा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की संध्या आरती में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पंडित आकाश जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक संध्या आरती संपन्न हुई। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव के पुत्र एवं राजद नेता रजनीश यादव शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की संध्या आरती की और माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उनके शामिल होने से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सिंहवाड़ा:सनहपुर की संध्या आरती में जुट रही भीड़ आरती के बाद उपस्थित श्रद...