गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर में रंगाई-पोताई एवं साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर से दुर्गा पूजा प्रारंभ हो जाएगी। इसे लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पोताई सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा एवं मेला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और मेला की शोभा बढ़ाने में अपना ...