Godda News: पथरगामा प्रखंड में मंगलवार को लगेगा श्रम कार्ड बनाने के लिए कैंप
गोड्डा, अक्टूबर 10 -- श्रम कार्ड के लिए विशेष शिविर Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा प्रखंड स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर के समीप मजदूरों का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी दौरान श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार की नजर मजदूरों पर पड़ी। उन्होंने मजदूरों को एक जगह एकत्रित देखकर उनके बीच पहुंचकर बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। मजदूरों से बातचीत के दौरान श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने कहा कि जिन मजदूरों का अभी तक श्रम कार्ड नहीं बना है, वे परेशान न हों। ऐसे सभी मजदूरों का श्रम कार्ड बनाने के लिए आगामी मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने मजदूरों से अपील की कि वे कैंप में पहुंचकर अपना श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें सरकार की ओर से श्रमिकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.