Godda News: पथरगामा कलाली मोड़ पानी टंकी के समीप सड़क पर महीनों से कचरे का अंबार, राहगीर और विद्यार्थी परेशान
गोड्डा, अक्टूबर 23 -- Godda News: पथरगामा संवादसूत्र। पथरगामा के कलाली मोड़ स्थित पानी टंकी के समीप सड़क पर महीनों से कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जमा गंदगी के कारण आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के कारण सड़क से आवागमन करना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी आवागमन करते हैं। ऐसे में उन्हें भी कचरे और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, पास में पथरगामा अस्पताल स्थित होने के कारण सड़क पर जमा कचरा लोगों की चिंता और बढ़ा रहा है। गंदगी के कारण दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मच्छरों के पनपने और विभिन्न प्रकार की बीमारियों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से कचरा जमा रहने के बावजूद समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.