Godda News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि: पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलकारा (हरिजन टोला)गांव में सोमवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लंगड़ाडीह गांव निवासी कुंदन कुमार (पिता स्वर्गीय कोमल दास) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कुंदन कुमार की शादी वर्ष 2024 में नेहा कुमारी, पिता अरविंद दास के साथ हुई थी। पत्नी के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी ने बताया कि मृतक कुंदन पूर्व में भी कई बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। सावन के दौरान मृतक कुंदन कुमार बासुकीनाथ में काम करने गया था और करीब चार-पांच दिन पूर्व ही चिलकारा पहुंचा था। मृतक चार भाइयों में से एक था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.