गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: सुंदरपहाड़ी (एक संवाददाता)। सुंदरपहाड़ी प्रखंड के नारायणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। मारपीट में महिला के जबड़े में गंभीर चोट आई है और कई दांत टूट गए हैं। घायल महिला को रविवार को सुंदरपहाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान नारायणपुर गांव निवासी सनोदी मुर्मू (45), पति स्वर्गीय टिपसा मरांडी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव के ही कुछ लड़कों ने महिला पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला के मुंह और जबड़े में गंभीर चोट आई तथा काफी खून बहने लगा। घटना के बाद परिजन रविवार को एंबुलेंस से महिला को सुंदर...