गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि। जिला कुश्ती संघ के द्वारा दो दिवसीय पण्डित रणजीत झा स्मृति नौवीं जिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को बसंतराय के मेदनीचक अखाड़ा से हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव अर्पणा कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए जबकि शुक्रवार को दूसरे दिन प्रस्तावित बालक एवं बालिकाओं के मुकाबले स्थानीय गांधी मैदान स्थित इनडोर स्टेडियम के कुश्ती कक्ष में पूर्वाह्न 10 बजे से होंगें। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग के विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त पहलवानों को बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के संस्थापक सुरजीत झा, अध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव अमरेंद्र कु...