गोड्डा, अक्टूबर 21 -- नवमी पर पूजा और कन्या पूजन Godda News: सोमवार को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। नवमी के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं, घरों में नवरात्र का व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन किया और नौ दिनों से चल रहे नवरात्र व्रत का समापन किया।नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर भक्तों ने मां दुर्गा से सुख...