गोड्डा, जुलाई 9 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के नौवाडीहा गांव में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 36 पेटी नकली रॉयल स्टैग ब्रांड की विदेशी शराब के अलावा शराब निर्माण एवं पैकिंग में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।

छापेमारी का विवरण उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 36 पेटी भरी हुई रॉयल स्टैग की बोतलें, बड़ी संख्या में ढक्कन, लेबल, भारी मात्रा मे स्पिरिट तथा अन्य पैकिंग सामग्री जब्त की। सभी बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उत्पाद विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में खपाने का मामला प्रतीत होता ...