गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान स्थानीय बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर माताओं एवं आम लोगों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को जन्म के पहले घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराने तथा छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने का संदेश दिया गया。 यह भी पढ़ें- किशनगंज : जन्म के पहले घंटे में स्तनपान से नवजात को मिलती है जीवन की पहली सुरक्षा, भ्रांतियों से बाहर आनेस्तनपान का महत्व नुक्कड़ नाटक में बताया गया कि मां का पहला गाढ़ा पीला दूध कोलोस्ट्रम नवजात के लिए प्राकृतिक टीके की तरह काम करता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। लोगों से अपील की गई कि बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती छह माह तक उसे सि...