Godda News: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच आज विद्यापति भवन में
गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर गुरुवार को एनसीडी कोषांग जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय विद्यापति भवन में पूर्वाह्न 10 बजे से किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यापति भवन के संस्थापक सदस्य सर्वजीत झा ने बताया कि उक्त शिविर का आयोजन यूं तो साथ वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए किया जाता है परंतु विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अनुरोध पर शिविर में शामिल चिकित्सक किसी भी उम्र के नागरिकों का जांच निःशुल्क करेंगे। इसके अलावा जांचोपरांत जरूरतमंद लोगों को आधुनिक वॉकिंग स्टिक एवं ठेहुने के लिए निकप बैंड भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Araria News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज, सदर अस्पताल में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.