गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हनवारा-सनहोला मुख्य मार्ग स्थित हनवारा हटिया के समीप में नाली निर्माण के लिए की गई खुदाई कर अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय दुकानदारों और बुजुर्गों,बच्चों,महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए गहरे गड्ढों के कारण ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया था जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। वहीं बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को बांस-बल्ली के सहारे गड्ढा पार करना पड़ता था।

समस्या की जड़ इस समस्या को हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन रविवार को नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगो...