गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कनभारा गांव स्थित प्राचीन बाबा नागनाथ मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय नाग पूजा महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर दराज के गांवों के अलावा गोड्डा मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा नागनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला 2026 : कांवरियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंदश्रद्धालुओं की पूजा श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर नाग देवता को डलिया अर्पित किया तथा मंदिर का नीर ग्रहण कर परिवार की सुख समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर में मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विशेष पूजा संपन्न हुई। मान्यता के अनुसा...