गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।सुबह से ही क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों, पंडालों एवं घरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। ढोल नगाड़ों की गूंज और जयकारों के साथ पत्तीचक, पिरोजपुर, ईटहरी, सिंघाड़ी, गोविंदपुर, आदि मंदिरों के गर्भ गृह में प्रतिस्थापित प्रतिमा के दर्शन हेतू पट खोल दिये गये। जिसके बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में समाजसेवी निरंजन कुमार सिन्हा ने सिद्धू कान्हू स्थित माता के दरबार में जाकर मत्था टेका। इस दौरान पूजा समिति अध्यक्ष विजय चौबे, राजेश लाल, ललन राम, शत्रुघ्न सिंह, शैलेंद्र सुमन, पंडित आनंद मिश्रा उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नकारात्मक ऊर्जा के नाश के लिए की मां कालरात्रि की पू...