Godda News: नवरात्रि के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की पूजा, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गोड्डा, अक्टूबर 14 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माता के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा पूरे भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ की गई।पत्तीचक, पिरोजपुर, बलबड्डा, सिंघाड़ी, ईटहरी सहित सभी प्रमुख पूजा पंडालों में सुबह से ही माता के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों ने पुष्प, बेलपत्र एवं चुनरी अर्पित कर माता से सुख-समृद्धि की कामना की।पंडित सुधीर कुमार झा के अनुसार देवी चंद्रघंटा का स्वरूप परम कल्याणकारी है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। यह भी पढ़ें- Saharsa News: नवरात्र के तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरुप की हुई पूजा इनका रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके 10 हाथ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.