Godda News: नम आंखों से लोगों ने दी मां दुर्गा को विदाई, विसर्जन जुलूस में उमड़े श्रद्धालु
गोड्डा, अक्टूबर 23 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। दुर्गा की आराधना और नौ दिनों तक चले पूजा उत्सव के बाद गुरुवार को गोड्डा शहरी क्षेत्र में प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ निकलीं। जय माता दी के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां की विदाई के दौरान भक्तों की आंखें नम दिखीं। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर मां के आगमन की कामना के साथ उन्हें विदाई दी। शहर के विभिन्न इलाकों से निकली शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थलों तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। पूजा समितियों की ओर से मां की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.