Godda News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा पथरगामा
गोड्डा, अक्टूबर 24 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार की देर शाम भक्ति, आस्था और भावुक माहौल में किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।मां दुर्गा की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। विसर्जन यात्रा कलाली मोड़ से शुरू होकर पथरगामा मुख्य चौक, सपिन नदी और अंदर बाजार होते हुए तुलसीकित्ता स्थित चिहारी पीठ के ऐतिहासिक बाबा जी पोखर पहुंची। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों एवं परंपराओं के अनुसार विधि-विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.