Godda News: नगर परिषद गोड्डा के सभी 21 वार्डों में लगेगा राजस्व वसूली शिविर
गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद गोड्डा की ओर से शहर के सभी 21 वार्डों में होल्डिंग टैक्स जमा करने, नया एसएएफ बनाना, एसएएफ सत्यापन, ट्रेड लाइसेंस जारी करने तथा वाटर यूजर चार्ज संग्रहण सहित अन्य कार्यों के त्वरित निष्पादन के लिए वार्डवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
शिविरों की आयोजन योजना नगर परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार 5 व 6 अक्टूबर को वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 के लिए वार्ड विकास केंद्र रौतारा में शिविर लगेगा। 7 व 8 अक्टूबर को वार्ड संख्या 3 एवं 4 के लिए हटिया चौक स्थित पुस्तकालय में, जबकि 9 व 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 5 एवं 6 के लिए मजदिया मुसाफिर खाना में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह 5 से 7 अक्टूबर तक वार्ड संख्या 7, 8, 9 एवं 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.