गोड्डा, जुलाई 17 -- Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से नगर थाना के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आने जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, वाहन के आवश्यक कागजात साथ नहीं रखने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर अभियान चलाकर 230 वाहनों का काटा चालानजांच अभियान अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया और चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करन...