Godda News: धूमधाम से हुई मां कात्यायनी की पूजा, आज खुलेगा मां दुर्गा का पट
गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर गोड्डा में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। आज मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा होगी। षष्ठी तिथि पर शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माता बेलभरणी को निमंत्रण दिया गया। आज विधि-विधान के साथ माता बेलभरणी को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मां दुर्गा का पट खोल दिया जाएगा। पट खुलने के बाद मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। नवरात्र को लेकर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया गया है। गांधी नगर स्थित गोढ़ी दुर्गा मंदिर की अलौकिक सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.