गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर करीब तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रामपुर, जहाजकित्ता और डेरमा गांव के बीच स्थित हर्दिया बांध बहियार में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर अचानक वज्रपात हो गया। इस दर्दनाक घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतकों की पहचान किरण देवी (45 वर्ष), पति कीर्ति ठाकुर, निवासी रामपुर तथा अमीका देवी (करीब 50 वर्ष), पति मंटू ठाकुर, निवासी जहाजकित्ता के रूप में हुई है। वहीं हादसे में रुखसाना खातून (करीब 30 वर्ष), पति अब्दुल बारीक, निवासी जहाजकित्ता तथा रेखा देवी (40 वर्ष), पति वि...